Sun , 27 Oct 2024
join prime

Top News - Aviral Times

सेना से बर्खास्त किए गए सिपाही प्रिंस कुमार सिंह के खाते में पौने दो करोड़ रुपए बांग्लादेश और नेपाल से आए।
लखनऊ
09-Feb-2024

सेना से बर्खास्त किए गए सिपाही प्रिंस कुमार सिंह के खाते में पौने दो करोड़ रुपए बांग्लादेश और नेपाल से आए।

सेना से बर्खास्त किए गए सिपाही प्रिंस कुमार सिंह के खाते में पौने दो करोड़ रुपए बांग्लादेश और नेपाल से आए।

लखनऊ। सेना से बर्खास्त किए गए सिपाही प्रिंस कुमार सिंह के खाते में पौने दो करोड़ रुपए बांग्लादेश और नेपाल से आए। सेना की जांच में इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद कर्नल मिथलेश यादव ने आलमबाग थाने में आरोपित बर्खास्त सिपाही प्रिंस कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जांच में सेना के प्रिंस सिंह और उसके परिवारीजन के 12 खातों में यह रुपए आए हैं। प्रिंस सिंह पास से 10 टका बांग्लादेशी करेंसी मिली। इसके अलावा उसके ससुर शंभू सिंह खाते में कतर से 1052 रियाल भेजे गए। पत्नी समेत अन्य के खातों में विदेशी करेंसी मिली है। सेना की जांच में पता चला कि नेपाल बार्डर से सटे गोपालगंज के रहने वाले राजकुमार और सत्यम ने दो बार में छह लाख, 95 हजार रुपए प्रिंस के खाते में भेजे थे। 18 मई 2021 और जून 2022 को गोपालगंज के ही कृष्ण मुरारी पांडेय ने एक-एक लाख रुपये प्रिंस के खाते में भेजे थे। बीते तीन सालों में पांच हजार व चार हजार के कई ट्रांजेक्शन प्रिंस के खाते में हुए हैं। इसके अलावा कई अन्य बार छोटी रकम भी भेजी गई। सेना ने कोर्ट आफ इंक्वायरी के बाद 19 दिसंबर 2023 को प्रिंस को बर्खास्त कर दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित बर्खास्त सैन्य कर्मी प्रिंस के खिलाफ आइटी एक्ट, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेना की जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंस ने गोपालगंज, वाराणसी, दिल्ली, ओडिशा, रांची, पुरी, बैंग्लुरू और कई अन्य शहरों प्रदेशों की यात्राएं की। अब सेना और पुलिस इन शहरों से जुड़े कनेक्शन खंगाल रही है।

join prime