
राज्य उत्तर प्रदेश
18-Jun-2023
यू पी के पूर्व मुख्य सचिव आईएएस अखंड प्रताप सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और समाजवादी पार्टी नेता जूही सिंह के पिता सेवानिवृत्त IAS अखंड प्रताप सिंह का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया है। उनका दाह संस्कार आज शाम दिल्ली लोधी रोड क्रीमेटोरियम में किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !